भाजपा ने उपचुनाव के प्रत्‍याशी की घोषणा की, मांडर से गंगोत्री और आजमगढ़ से निरहुआ, देखें पूरी सूची

देश नई दिल्ली
Spread the love

नई दिल्‍ली। भारतीय जनता पार्टी ने देश के अलग-अलग राज्‍यों में होने वाले लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रत्‍याशी की घोषणा कर दी है। पार्टी ने झारखंड के मांडर से प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर को प्रत्याशी बनाया गया।

उत्तर प्रदेश के रामपुर लोकसभा सीट से घनश्‍याम लोधी और आजमगढ़ से भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ को उम्‍मीदवार बनाया गया है।