बिहारः पति विदेश में-पत्नियां बन रहीं मां, ये वजह आयी सामने

देश बिहार
Spread the love

सीवान। विज्ञान के चमत्कार को नमस्कार भईया! इस चमत्कार को जानने के लिए आगे पढ़ें। सीवान के युवक को शादी के 15 दिन बाद कुवैत का वीजा मिल जाता है।

5 साल तक वह घर नहीं लौटता, लेकिन जब वह घर आता है, तो पत्नी की गोद में 3 साल का बेटा मिलता है। वह खुश है। यह सब कुछ हुआ एक प्लानिंग के तहत।

युवक को पता था कि वह 5 साल तक नहीं लौटेगा, इसलिए उसने पटना के स्पर्म बैंक में अपना स्पर्म प्रिजर्व करवा दिया। दो साल बाद वहां से फोन किया। यहां डॉक्टर ने उसकी पत्नी को स्पर्म कंसीव करा दिया और वह मां बन गई।

यह कहानी है बदलते बिहार की। एक-दो नहीं प्रदेश में 5 हजार ऐसे लोग हैं, जो राज्य या देश से बाहर हैं, लेकिन भविष्य के बच्चे के लिए अपना स्पर्म प्रिजर्व कराया है।

बिहार में तेजी से स्पर्म बैंक का चलन बढ़ा है। अब तो पुरुषों की तरह महिलाएं भी एग प्रिजर्व करा रही हैं। इनकी संख्या पुरुषों से 10% ज्यादा है।