सात फेरों के कुछ घंटों बाद ही दुल्हन ने छोड़ा पति को, कहा- बूढ़ा है

उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश के वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र में रात को बड़े ही धूमधाम से बारात पहुंची। जयमाला के बाद रीति रिवाज के साथ शादी रचाई गई, लेकिन सुबह जैसे ही विदाई के लिए तैयारी शुरू हुई तो दुल्हन ने उम्रदराज दूल्हे के साथ जाने से इंकार कर दिया।

यह मामला पुलिस थाने पहुंचा, दोनों पक्षों से घंटों बातचीत की गई लेकिन दुल्हन जिद पर अड़ी रही। सुबह जब विदाई की तैयारी होने लगी दहेज का सारा सामान ट्रैक्टर पर भी लद गया तभी दुल्हन ने उम्रदराज दूल्हे के साथ जाने से मना कर दिया। इसपर दूल्हा और दुल्हन दोनों पक्ष कहासुनी होने लगी, तब मामला थाने पहुंचा।

पुलिस ने दोनों पक्षों से बैठकर आपसी हल निकालने की कोशिश की। घंटों पंचायत होती रही लेकिन दुल्हन के जिद के आगे सभी ने घुटने टेक दिए। आखिर शादी के कुछ घंटे बाद ही पति-पत्नी का रिश्ता टूट गया।