कैंप में 54 किसानों का केसीसी के लिए किया गया चयन

कृषि झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। जिले के कांडी प्रखंड कार्यालय के सभागार में गुरुवार को केसीसी कैंप आयोजित कि‍या गया। इसकी अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी ने की। कैंप में 54 किसानों का केसीसी के लिए सलेक्शन किया गया। भारतीय स्टेट बैंक से 20 किसान, झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक से 27 और सेंट्रल बैंक से 7 किसानों का चयन कर केसीसी सलेक्शन किया गया। अन्‍य किसानों का भी फार्म तैयार कर बैंकों में भेजा जा रहा है।

इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार तिवारी ने कहा कि सरकार की योजना किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी है। बरसात का भी मौसम आ गया है। किसानों को अब कमर कस कर किसानी कार्य के लिए तैयार हो जाना चाहिए। किसानों की कृषि कार्य में केसीसी के तहत आर्थिक मदद देने के लिए बैंक भी तैयार है। उन्होंने बैंक कर्मियों को किसानों को केसीसी के तहत लोन देने का निर्देश दिया।

प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष चंद्रशेखर उपाध्याय उर्फ विकास उपाध्याय ने कहा कि अधिक से अधिक किसानों को केसीसी का लाभ दिया जाए। बैठक में विजय कुमार पांडेय, राकेश कुमार, नीरज कुमार द्विवेदी, राजीव रंजन तिवारी, भोला मेहता, जयप्रकाश मेहता, रमेश ठाकुर, मनोज पासवान, इमामुदिन खाँ, राजू तिवारी, सहित बैंक कर्मी व कई किसान उपस्थित थे।