रांची शहर के छह थाना क्षेत्रों से हटी धारा 144

झारखंड
Spread the love

  • रांची सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने जारी किया आदेश

रांची। झारखंड की राजधानी रांची शहर के छह थाना क्षेत्रों से धारा 144 हटा ली गई है। रांची सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने इसका आदेश जारी किया है। इन क्षेत्रों में 10 जून को हुई हिंसक घटना के बाद निषेधाज्ञा लगाई गई थी।

रांची के मेन रोड में 10 जून को घटित हिंसक घटना के परिप्रेक्ष्य में एहतियात के तौर पर और विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत रांची सदर अनुमंडल अंतर्गत धारा-144 के अंतर्गत जारी निषेधाज्ञा जारी की गई थी।

इसके हत कोतवाली थाना, डेलीमार्केट थाना, लोअर बाजार थाना, हिन्दपीड़ी थाना, चुटिया थाना और डोरंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत निषेधाज्ञा लगाया गया था। इसे अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची द्वारा 20 जून, 2022 के अपराह्न 6.30 बजे तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है।