डेढ़ फीट की इस लड़की की उम्र जानकर रह जायेंगे दंग, दावा यह भी

देश मध्य प्रदेश
Spread the love

मध्यप्रदेश। मध्य प्रदेश के बड़वानी में कद के हिसाब से दुनिया की सबसे छोटी लड़की मिलने का दावा किया गया है। लड़की की उम्र 17 वर्ष और कद सिर्फ डेढ़ फीट बताया जा रहा है। इससे पहले तक सबसे छोटा कद होने का रिकॉर्ड नागपुर की ज्योति आमगे के नाम दर्ज है।

खबर के मुताबिक, बड़वानी जिला अस्पताल में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया था। वहां डेढ़ फिट की सोनाली पिता के साथ दिव्यांग सर्टिफिकेट बनवाने पहुंची तो उस वक़्त चौंक गए, जब उसकी उम्र 17 साल बताई गई। पहली नजर में वह कद के लिहाज से एक-दो साल की नजर आ रही थी लेकिन हकीकत में उसकी उम्र 17 साल थी। इसके बाद दावा किया गया कि लड़की कद के हिसाब से दुनिया की सबसे छोटी है।

सोनाली नहीं ठीक से खड़ी रह पाती है और न ही बोल पाती है। डॉक्टर ने उसका चेकअप करने के बाद दिव्यांग सर्टिफिकेट बना दिया। जिसके बाद उसे पेंशन के रूप में हर महीने एक हजार रुपए मिलेंगे। दिव्यांग सोनाली के पिता कांतिलाल ने बताया कि उसके चार बच्चे हैं। सोनाली सबसे बड़ी बेटी है। इस मामले में बड़वानी के सहायक महिला-बाल विकास अधिकारी अजय गुप्ता ने कहा कि सोनाली का नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने की कोशिश की जाएगी।