महिला ने अपने छह बच्चों को कुएं में फेंका, सभी की मौत, वजह हैरान करने वाली

अन्य राज्य अपराध देश
Spread the love

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में घरेलू विवाद के बाद एक मां ने अपने छह नाबालिग बच्चों को कुएं में फेंक दिया। घटना मुंबई से करीब 100 किलोमीटर दूर महाड तालुक के खारावली गांव में हुई।

पुलिस का कहना है कि 30 वर्षीय महिला की उसके ससुराल वालों ने कथित तौर पर पिटाई की थी, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। महिला भी अपने छह बच्चों के साथ एक कुएं में कूदी थी।

हालांकि महिला जीवित बच गई लेकिन उसके सभी बच्चों की मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि मृतक बच्चों की उम्र 18 महीने से 10 साल के बीच थी।