राजस्थान। घर में पत्नी अजीब हरकत करती थी। इसके बाद पति ने सीसीटीवी कैमरा लगा लिया। इसमें कैद हुआ वाक्या देखकर जज भी सकते में आ गये। यह वक्या राजस्थान के अलवर जिले के भिवाड़ी का है।
जानकारी के मुताबिक अलवर के भिवाड़ी में एक स्कूल प्रिंसिपल ने लव मैरेज किया था। शादी के बाद उसकी पत्नी रोज उसे पिटती थी। कभी बैट, कभी हॉकी, यहां तक कि तवे से पिटती थी। कई बार वह बच्चे के सामने उसे पिटती थी। बच्चा डरा सहमा एक कोने में पड़ा रहता था।
पति ने सुबूत इकट्ठा करने के लिए घर में सीसीटीवी फुटेज लगा लिया। फिर उसने अपनी पिटाई का यह सबूत कोर्ट में देखकर पत्नी से सुरक्षा की मांग की। कोर्ट में सीसीटीवी फुटेज देखकर जज भी सकते में आ गए। पति को 24 घंटे पुलिस सुरक्षा देने का आदेश किया।