विनय कुमार सक्सेना बनाए गए दिल्ली के नए उप राज्यपाल, लेंगे अनिल बैजल की जगह

देश नई दिल्ली
Spread the love

नई दिल्ली। दिल्ली को उसका नया उप राज्यपाल मिल गया। यह जिम्मेदारी विनय कुमार सक्‍सेना को सौंपी गई है। राष्ट्रपति ने एक अधिसूचना जारी कर विनय कुमार सक्सेना को दिल्ली के नया उप राज्यपाल बनाने की घोषणा कर दी है।

सक्सेना अनिल बैजल की जगह लेंगे जिन्होंने पिछले सप्‍ताह निजी कारणों से इस्‍तीफा दे दिया था। बैजल ने नजीब जंग के इस्‍तीफे के बाद दिसंबर 2016 में दिल्‍ली के उप राज्‍यपाल का पद संभाला था। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विनय कुमार सक्सेना को उप राज्यपाल बनाए जाने का स्वागत किया है।