रूस के बड़े गैस निर्यातक गैजप्रॉम बैंक के अधिकारियों पर अमेरिका ने लगाई रोक, तेल लेना बंद करेंगे G7 देश

दुनिया
Spread the love

अमेरिका। पूर्वी यूक्रेन के एक स्कूल में हुए रूसी बम विस्फोट में करीब 60 लोगों की मौत के बाद पश्चिमी देश सख्त हो गए हैं। जी7 देशों ने तय किया कि वे रूसी तेल के आयात पर प्रतिबंध लगाएंगे या चरणबद्ध तरीके से इसे बंद करेंगे। जी7 देशों के समूह में कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन और अमेरिका शामिल हैं।

वहीं, अमेरिका ने रूस पर नए प्रतिबंध लगाते हुए रूस के बड़े गैस निर्यातक गैजप्रॉम बैंक के अधिकारियों और अन्य व्यवसायों पर प्रतिबंध लगा दिया है। अमेरिका ने तीन रूसी टेलिविजन स्टेशन पर भी प्रतिबंध लगाया है, अमेरिकी लोगों को रूसियों को किसी भी तरह की कंस्लटेंसी सर्विस देने ने रोक दिया है। ये पहली बार है जब बड़े रूसी गैस निर्यातक गैजप्रॉम बैंक के अधिकारियों के खिलाफ कदम उठाया गया है।