दिल्ली एयरलिफ्ट किए जाएंगे केंद्रीय राज्य मंत्री सुखराम, ब्रैन स्टोक के बाद मंडी अस्पताल में हैं भर्ती

अन्य राज्य देश
Spread the love

हिमाचल प्रदेश। हिमाचल प्रदेश की राजनीति में चाणक्य कहे जाने वाले पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री सुखराम को ब्रेन स्ट्रोक हुआ है। उनकी हालत नाजुक है और जोनल हॉस्पिटल मंडी में भर्ती है। अब उन्हें दिल्ली एयर लिफ्ट किया जाएगा। शनिवार को सुख राम को हिमाचल प्रदेश सरकार के सरकारी हेलिकॉप्टर से दिल्ली ले जाया जाएगा।

सुख राम के बेटे अनिल शर्मा ने उन्हें दिल्ली शिफ्ट करने की जानकारी दी है। दरअसल, पंडित सुखराम मनाली गए हुए थे। बीती 4 मई की रात को उन्हें मनाली में ही ब्रेन स्ट्रोक हुआ। मनाली में उपचार के बाद उन्हें कुल्लू लाया गया, जहां से बीती रात को उन्हें जोनल अस्पताल मंडी लाया गया था।

डॉक्टरों का कहना है कि दिमाग के दो हिस्सों ने काम करना बंद कर दिया है। ब्रेन स्ट्रोक की वजह से क्लॉउटिंग भी हुई है, जिससे चिंता और ज्यादा बढ़ गई है। सीएम ठाकुर ने सरकार की तरफ से हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया है। पंडित सुखराम को चंडीगढ़ या दिल्ली ले जाने के लिए हेलीकाप्टर भी ऑफर किया गया है।