झारखंड में वज्रपात से तीन और लोगों की मौत, बोकारो स्टील प्लांट में आंधी ने ली मैनेजर की जान

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड में शनिवार को मौसम का मिजाज बदला। जहां एक ओर लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं दूसरी ओर इसी मौसम में कहर भी बरपाया। आंधी और वज्रपात से चार लोगों की जान चली गई। दो मौत साहिबगंज जिले में हुई। बोकारो और खूंटी में एक-एक की जान गई।

साहिबगंज जिले के गंगोता टोला में वज्रपात ने एक वृद्ध को चपेट में लिया। शॉक लगने से उनकी मौत हो गई। दूसरी ओर राधानगर थाना क्षेत्र में वज्रपात से एक महिला की मौत हो गई। वज्रपात ने महिला के शरीर को झुलसा दिया। खूंटी के कर्रा में एक बच्चे की मौत वज्रपात से हो गई। उसकी पहचान ग्रामीण चरकू संगा के पुत्र के रूप में हुई है।

बोकारो स्टील प्लांट में मैनेजर धनंजय को आंधी ने अपना निवाला बना लिया। तेज हवा के झोंके से एक स्टील शीट मैनेजर धनंजय पर गिर गया। धनंजय गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।