चुनाव प्रशिक्षण प्राप्‍त कर पैतृक आवास लौट रहे शिक्षक दुर्घटना में घायल

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। चुनाव प्रक्षिक्षण प्राप्त कर पैतृक आवास आने के क्रम में दो मतदान पदाधिकारी बाईक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में चंद्रशेखर दुबे उच्च विद्यालय, राणाडीह के शिक्षक उमेशचंद्र पाण्डेय और उमेश पाल हैं। दोनों के शरीर में कई जगह चोट लगी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त दोनों शिक्षकों की पंचायत चुनाव में ड्यूटी लगी है, जिसका प्रशिक्षण गढ़वा में आयोजित था। प्रशिक्षण प्राप्त कर रविवार की शाम दोनों शिक्षक अपने पैतृक गांव कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत राणाडीह वापस आ रहे थे। वापस आने के क्रम में मझिआंव थाना के बांकी नदी पास स्थित क्रशर के पास बाईक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

राहगीरों ने दोनों को मझिआंव रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक डॉ गोविंद सेठ ने दोनों का इलाज किया। शिक्षक उमेशचंद्र पाण्डेय के आंख और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आई है। हाथ, कंधा व अन्य जगहों पर भी चोट लगी है। उमेश पाल का हाथ, कंधा व शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आई है। दुर्घटना में बाईक भी क्षतिग्रस्त हो गई है।