वैज्ञानिकों ने दी अच्छी खबर! कुछ घंटों में ही नष्ट होगा प्लास्टिक, बनाया गया ऐसा एंजाइम

देश नई दिल्ली
Spread the love

नई दिल्ली। प्लास्टिक के निकले कचरों के निस्तारण के लिए कोई ठोस उपाय अभी तक नहीं हो पाया है। दुनियाभर के वैज्ञानिक इस बात को लेकर काफी समय से कोशिश कर रहे हैं और इस पर कई खोज भी की जा रही थी। अब इसी कड़ी में वैज्ञानिकों ने एक ऐसे एंजाइम की खोज कर दी है जो प्लास्टिक के वेस्ट को बहुत जल्दी तोड़ देता है। इसपर एक शोध किया गया है कि यह एक घंटे में भी इसे खत्म कर सकता है।

दरअसल, प्लास्टिक के खतरे लगातर बढ़ रहे हैं और यहां तक कि प्रदूषण को भी नुकसान पहुंच गया है। टेक्सास विश्वविद्यालय की मदद से यह एंजाइम बनाया गया है। यह प्लास्टिक के कंपोनेंट्स को बहुत जल्द तोड़ देता है। इसे बनानी वाली टीम का कहना है कि प्लास्टिक प्रदूषण से दूषित जगहों को साफ करने के लिए भी इस एंजाइम वैरिएंट का इस्तेमाल कर सकते हैं। टेस्ट के दौरान एंजाइम का जब उपयोग किया गया तो कई तरह के परिणाम निकलकर सामने आए।

इस एंजाइम ने पॉलिमर पॉलीइथाइलीन टेरेफ्थेलेट से बने उत्पादों को एक सप्ताह में तोड़ा जबकि कुछ को टूटने में सिर्फ 24 घंटे का समय लगा। इस परिणाम के बाद वैज्ञानिक काफी उत्साहित हैं। बताया गया है कि ऐसी कोशिश की जा रही है कि जल्द ही इससे कम समय में भी परिणाम सामने आ सकता है। पर्यावरण के साथ-साथ जीव जंतुओं को भी दिक्क्त होती थी। इतना ही नहीं दुनियाभर की कई सरकारों ने प्लास्टिक बैन को लेकर काफी रणनीति अपनाई लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।