लू के कारण बदली स्‍कूल की टाइमिंग, सुबह 9 बजे छुट्टी

अन्य राज्य देश
Spread the love

भुवनेश्‍वर। झारखंड की तरह पड़ोसी राज्‍य ओडिशा के कई जिलों में लू चल रही है। कई जगह पर अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया है। हालात और विद्यार्थियों की स्थिति को देखते हुए ओडिशा सरकार ने स्‍कूल की टाइमिंग बदल दी है। स्‍कूलों में सुबह 9 बजे छुट्टी कर दी जा रही है।

राज्य में लू (हीट वेव) के चलते ओडिशा सरकार ने स्कूलों के समय में बदलाव किए हैं। राज्य में अब स्कूलों का समय सुबह 6 से 9 बजे तक किए गए हैं।

सुबह 9 बजे छुट्टी हो जाने पर बच्‍चे अत्‍यधिक गर्मी से पहले ही घर पहुंच जा रहे हैं। एक स्कूल की संचालिका ने कहा कि इससे बच्चों को दिक्‍कत नहीं होगी। बीमार होने का खतरा भी नहीं होगा।

जानकारी हो कि झारखंड में भी स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। यहां सुबह 10.30 बजे छुट्टी हो रही है। हालांकि स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है। कई जगह बच्‍चे और शिक्षक बीमार पड़ रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि यहां भी यही टाइमिंग होनी चाहिए।