गैस सिलेंडर के दाम 103 रुपये बढ़े, जानें झारखंड की कीमत

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। पेट्रोलियम कंपनियों ने गैस सिलेंडर की कीमत में 103 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। फिलहाल, कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाये गये हैं। आम ग्राहकों को राहत दी गई है। नन-सब्सिडी गैस सिलेंडर की कीमत में वृद्धि नहीं की गई है। नई कीमत 1 मई, 2022 से प्रभावी हो गई।

बताते चलें कि बीते 22 मार्च, 2022 को नन-सब्सिडी वाली 14.2 किलोग्राम गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। इसके बाद झारखंड की राजधानी रांची में इसकी कीमत 1007 रुपये हो गई थी। मई में लोगों को इसी कीमत पर सिलेंडर मिलेगा। अप्रैल में भी कीमत नहीं बढ़ी थी।

रांची में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में मई में 103.50 रुपये की बढ़ोतरी गई है। इसके बाद 19 किलोग्राम वाली गैस सिलेंडर की कीमत 2505 हो गई। अप्रैल में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 2401.50 रुपये थी। मार्च में कीमत 2134.50 रुपये थी।