कांके (रांची)। ईद-उल-फित्र को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। इसे लेकर क्षेत्र के ईदगाह और मस्जिदों में नमाज की तैयारी अंतिम चरण में है। ईद की नमाज को लेकर समय सारणी जारी कर दी गई है। रमजान के पूरा होने के बाद ईद मनाई जायेगी।
रांची जिला प्रशासन भी इसको लेकर तैयारी कर चुका है। क्षेत्र के कांके और पिठोरिया चौक स्थित प्रतिष्ठानों में देर रात तक ईद की खरीदारी करते मुस्लिम धर्मावलंबी के लोग देखे गये।
नमाज का समय सारणी
कांके ईदगाह सुबह 8.00 बजे
पिठोरिया ईदगाह सुबह 8.00 बजे
कोकदोरो ईदगाह सुबह 7.45 बजे
हुसीर ईदगाह सुबह 8.00 बजे
पिरुटोला ईदगाह सुबह 8.00 बजे
बोड़ेया मस्जिद सुबह 8.00 बजे
सुकुरहुट्टू बड़ी मस्जिद 8.00 बजे
सुकुरहुट्टू छोटी मस्जिद 7.45 बजे