उधर ईडी का छापा, इधर भाजपा सांसद डॉ निशिकांत दूबे कर रहे गजब का दावा

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड कैडर की निलंबित IAS पूजा सिंघल मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने झारखंड और बिहार में 24 मई की सुबह छापेमारी की। झारखंड की राजधानी रांची और बिहार के मुजफ्फरपुर में छह ठिकानों पर छापेमारी की गई है। उधर, ईडी छापेमारी कर रही है, इधर गोड्डा के भाजपा सांसद डॉ निशिकांत दूबे इसे लेकर गजब का दावा कर रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक रांची में भगवती कंस्‍ट्रक्‍शन के अनिल झा के लगभग छह ठिकानों को ईडी खंगाल रही है। उनके रांची के पॉश इलाके अशोक नगर में भी छापेमारी की गई है। ईडी को अनिल झा और आईएएस पूजा सिंघल के बीच व्‍यापारिक संबंध की जानकारी मिली है।

इस मामले में गोड्डा के भाजपा सांसद डॉ ने ट्व‍िट कि‍या। उन्‍होंने लिखा, ‘देखिए भैया हम देर से ट्वीट कर रहे हैं, आज जो छापा चल रहा है ED का वह झा जी व चौधरी जी पर चल रहा है जो झारखंड के किसी “राजा“ के यहाँ धन पहुँचाने के बिचौलिये थे’

आगे भाजपा सांसद ने लिखा है, ‘सुना है चौधरी जी मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के काफ़ी करीबी हैं और उर्जा विभाग झारखंड के मालिक हैं, लगता है कि झारखंड अब इन तालिबानी के हाथों है, सरकार नाम की कोई चीज ही नहीं बची ?’