मुंह बोले भाई ने किया रेप का प्रयास, असफल रहने पर की ये घिनौनी हरकत

अपराध झारखंड
Spread the love

देवघर। मुंह बोले भाई ने बहन से रेप करने का प्रयास किया। दुष्‍कर्म करने में असफल रहने पर घिनौनी हरकत की। पीड़ि‍ता ने इस मामले में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपी फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह घटना झारखंड के देवघर जिले के मधुपुर की है।

जानकारी के मुताबिक मधुपुर के पाथरोल थाना क्षेत्र के चेतनारी गांव की एक महिला के साथ उसके मुंह बोले भाई ने रेप करने का प्रयास किया। घटना शुक्रवार शाम की है। पीड़िता हलीमा खातुन ने इस मामले में थाने में शिकायत की है।

पीड़ि‍ता ने बताया कि बताया कि बीते कल शाम में वह बाजार से चेतनारी अपने घर आ रही थी। उन्‍हें रास्ते में पड़ोसी गांव नावाडीह का वजीद अंसारी मिला। वजीद उसका परिचित और मुंह बोले भाई है। उसने पीड़िता को उसके घर पहुंचाने की बात कह कर बाइक पर बैठाया।

पीड़ि‍ता के अनुसार वह जबरन उसे पास के बरसतिया जंगल ले जाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पीड़िता ने इसका विरोध कि‍या। इसके बाद आरोपी ने उसके गुप्तांग में फेवी क्वीक डाल दिया। किसी को यह बात बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़िता ने इस संबंध में नावाडीह गांव के वजीद अंसारी को नामजद अभियुक्त बनाते हुए लिखित शिकायत पाथरोल थाना में दी है। घटना को अंजाम देने के बाद अरोपी युवक फरार है। मामले की जानकारी के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। आरोपी की तलाश कर रही है।