रांची। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून केरल में 29 मई, 2022 को दस्तक दे चुका है। यह सामान्य से तीन दिन पहले ही आ चुका है। उत्तर-पूर्व के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल है।
भारत मौसम विभाग के अनुसार केरल में मॉनसून के दस्तक देने की सामान्य तारीख 1 जून है। इस बार मॉनसून सामान्य तिथि से 3 दिन पहले ही आ चुका है। मानूसन के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थिति है। अगले 3 से 4 दिनों में इसके मध्य अरब सागर के कुछ हिस्सों, केरल के अन्य भागों, तमिलनाडु के कुछ और हिस्सों, कर्नाटक के कुछ हिस्सों और दक्षिण और मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ और पूर्वोत्तर के राज्य में पहुंचने की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी झारखंड के विभिन्न जिलों में मॉनसून पूर्व बारिश हो रही है। अगले 4 जून तक भी राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक केरल में दस्तक देने के 10 दिनों के भीतर झारखंड में मॉनसून के दस्तक देने की प्रबल संभावना रहती है। इस हिसाब से देखें तो मॉनसून के झारखंड में 8 या 9 जून तक पहुंचने की संभावना है।
भारत मौसम विभाग के अनुसार मॉनसून की स्थिति
