डेनमार्क में बोले मोदी- भारत जो भी हासिल कर रहा है, वो उपलब्धि सिर्फ भारत की नहीं

दुनिया
Spread the love

डेनमार्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन पहुंच गए हैं। यहां उन्होंने बसे भारतीयों की एक सभा को संबोधित किया है। इस सभा में डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन भी मौजूद थीं। मोदी ने कहा कि आज भारत जो कुछ भी हासिल कर रहा है, वो उपलब्धि सिर्फ भारत की नहीं है, बल्कि वो करीब वन-फिफ्थ ह्यूमेनिटी की उपलब्धि है।

बकौल मोदी, कल्पना कीजिए कि अगर भारत में हम वैक्सीनेशन को हर परिवार तक नहीं पहुंचा पाते, तो उसका दुनिया पर क्या असर होता? डेनमार्क में बसे भारतीयों से पीएम मोदी ने हर साल पांच गैर भारतीयों को भारत घूमने के लिए प्रेरित करने के लिए कहा।

मोदी ने कहा कि अनेक बार जब मेरी विश्व नेता से मुलाक़ात होती है तो वे अपने देशों में बसे भारतीय समुदाय की उपलब्धियों के बारे में मुझे गर्व से बताते हैं।