- गर्मी से मिलेगी राहत, तापमान 4 डिग्री तक गिरेगा
रांची। झारखंड में मौसम बदल गया। रविवार को राज्य के कई जिलों में गर्जन के साथ बारिश हुई। आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम केंद्र के मुताबिक राज्य में दो दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी। इसके बाद तीन दिन तक कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। राज्य के विभिन्न जिलों में बारिश होगी। आंधी चलने और वज्रपात की आशंका भी है। कई जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवा चलेगी।
इन जिलों में बारिश
2 से 7 मई राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।
2 और 3 मई को आंशिक बादल छाये रहेंगे। राज्य में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।
4 मई को देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ जिले में बारिश होने की उम्मीद है।
5 मई को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ जिले में बारिश होने की उम्मीद है।
6 और 7 मई को राज्य के कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।
यहां आंधी व वज्रपात
2 मई को देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ जिले में आंधी और वज्रपात की आशंका है।
3 मई को राज्य में कहीं-कहीं तेज सतही हवा चलने के साथ गर्जन और वज्रपात होने की आशंका है।
4 मई को देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ जिले में आंधी और वज्रपात की आशंका है।
5 मई को राज्य में कहीं-कही वज्रपात होने की आशंका है।