Jharkhand Weather

jharkhand : मौसम केंद्र ने दो दिनों के लिए जारी किया येलो अलर्ट, जानें क्‍या होगा असर

झारखंड मौसम
Spread the love

  • बारिश के साथ वज्रपात होने की भी संभावना

रांची। रांची मौसम केंद्र ने दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसका असर झारखंड के विभिन्‍न जिलों में पड़ने की उम्‍मीद है। केंद्र के मुताबिक  अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है।

इन जिलों में होगी बारिश

21 मई को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, साहिबगंज, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ में कहीं-कहीं हल्‍की बारिश होने की संभावना है।

22 से 26 मई को राज्‍य में कहीं-कहीं हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

इन जिलों में चलेगी आंधी

21 मई को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, साहिबगंज, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है।

22 और 23 मई को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दिन राज्‍य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है। कुछ जगहों पर तेज सतही हवा चलेगी। इसकी गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना है।

24 मई को राज्‍य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है। कुछ जगहों पर तेज सतही हवा चलेगी। इसकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना है।