jharkhand : कल इन जिलों में वज्रपात की आशंका, तापमान में होगी वृद्धि

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। झारखंड के कई जिलों में 25 मई को गर्जन और वज्रपात होने की आशंका है। अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगी। इसके बाद आने वाले 3 से 4 दिनों में धीरे-धीरे तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होने की उम्‍मीद है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 25 मई को दी।

इन जिलों में हल्‍की बारिश

26 और 27 मई को देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज सहित आसपास के जिले के कुछ स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

28 और 29 मई को देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ में कहीं-कहीं हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

30 और 31 मई को राज्‍य में कहीं-कहीं हल्‍की बारिश हो सकती है।

यहां वज्रपात की आशंका

26 मई को देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है।