jharkhand : आने वाले छह दिनों में ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। झारखंड में आने वाले छह दिनों के लिए रांची मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान जारी किया है। इसके मुताबिक अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। कुछ जिलों में 23 मई तक हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश होगी। कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने और तेज हवा चलने की आशंका है।

इस जिलों में बारिश

18 से 20 मई तक पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, साहिबगंज जिले में कहीं-कहीं हल्‍की बारिश होने की संभावना है।

21 से 23 मई तक देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा जिले में बारिश होने की संभावना है।

इस दिन चलेगी आंधी

18 से 19 मई तक पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, साहिबगंज, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है। कुछ जगहों पर तेज सतही हवा चलेगी। इसकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा होने की उम्‍मीद है।