रांची। झारखंड के कई जिलों में पिछले कुछ दिनों से बारिश हो रही थी। इससे तापमान में गिरावट आई है। आने वाले 1 जून तक कई जिलों में बारिश होती रहेगी। कुछ जिलों में गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका भी है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 26 मई को दी है।
इन जिलों में बारिश
28 और 29 मई को देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ सहित आसपास के जिले के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।
30 मई को देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।
31 मई और 1 जून को राज्य में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।
यहां वज्रपात संभव
29 मई को देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ सहित आसपास के जिले के कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चल सकती है।