jharkhand : इन जिलों में 24 मई को हो सकती है भारी बारिश

झारखंड मुख्य समाचार मौसम
Spread the love

  • वज्रपात होने के साथ आंधी चलने का भी अलर्ट

रांची। झारखंड के कई जिलों में 24 मई को भारी बारिश हो सकती है। रांची मौसम केंद्र ने इसका संकेत दिया है। येलो अलर्ट जारी किया है। आने वाले तीन दिनों में राज्‍य के कई जिलों में वज्रपात होने और आंधी चलने की आशंका है। केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।

इन जिलों में होगी बारिश

23 और 24 मई को राज्‍य के कुछ स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

25 और 26 मई को पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां में कहीं-कहीं हल्‍की बारिश होने की उम्‍मीद है।

27 और 28 मई को राज्‍य में कहीं-कहीं हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

यहां आंधी और वज्रपात

23 मई को राज्‍य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चल सकती है।  

25 मई को पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है।

यहां होगी भारी बारिश

24 मई को देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलने की उम्‍मीद है। वज्रपात भी हो सकती है।