झारखंड सरकार ने पुलिस अफसरों का तबादला किया, देखें सूची

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड सरकार ने पुलिस अफसरों का तबादला कर दिया है। इसका आदेश गृह विभाग के अवर सचिव शैलेश कुमार सिन्‍हा ने जारी कर दिया है।

भ्रष्‍टाचार निरोधक ब्‍यूरो में पुलिस उपाधीक्षक रहे राजा कुमार मित्रा को हटिया का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है।

झारखंड जगुआर (एसटीएफ), रांची में पुलिस उपाधीक्षक रहे प्रकाश सोय को कोतवाली, रांची का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है।

अपराध अनुसंधान विभाग में पुलिस उपाधीक्षक रहे अरविंद कुमार सिन्‍हा को धनबाद का पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्‍यवस्‍था) बनाया गया है।