जयमाल में दूल्हे ने इस बात पर किया बखेड़ा, लौटी बारात, दुल्हन ने लगा ली फांसी

उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

लखनऊ। मन की बाइक न मिलने से तिलमिलाया दूल्हा जयमाल के बाद बिना फेरे लिए वापस लौट गया। फिर सदमे में आई दुल्हन ने आत्महत्या कर ली। घटना यूपी के लखनऊ की है जहां माल के नरायणापुर गहदो निवासी अमित की बेटी संध्या की शादी थी।

संध्या की शादी नौबस्ता सलेहनगर निवासी ठाकुरदीन के बेटे अमर बहादुर से हो रही थी। रविवार 15 मई को बरात दरवाजे पहुंची। धूमधाम से बरात का स्वागत किया गया। जयमाल संपन्न हुआ। इसके बाद दूल्हे की नजर स्टेज से उतरते ही दहेज में मिली अपाचे की जगह स्प्लेंडर बाइक देखकर वह भड़क गया।

उसने शादी से इनकार कर दिया और अपने रिश्तेदारों के साथ मंडप से निकल गया। ग्रामीणों ने यह भी बताया की लड़के वालों की तरफ से जेवर कम आने की वजह से लड़की के घरवालों ने उन्हें काफी भला बुरा कहा था। इसी से नाराज होकर बारात वापस हो गई थी। ग्रामीणों ने यह भी बताया की लड़के वालों की तरफ से जेवर कम आने की वजह से लड़की के घरवालों ने उन्हें काफी भला बुरा कहा था। इस बात पर दोनों पक्षों में काफी देर तक कहासुनी चलती रही। इस पर नाराज दूल्हा और उसके करीबी रिश्तेदार वहां से चले गए।

दूल्हा पक्ष दुल्हन को जेवरात नहीं देना चाहता था। आरोप है कि बाइक तो सिर्फ बहाना था। घटना से सदमे में आई दुल्हन संध्या ने सोमवार की रात घर में ही फांसी लगा ली थी। घरवालों ने अज्ञात कारणों से आत्महत्या किए जाने की बात कही है। पीड़ित परिवार ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। सही तथ्यों की खोजबीन की जा रही है।