Horoscope

आज का राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

देश राशिफल
Spread the love

30 मई, 2022

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

दिन मंगलकारी रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी। रियल एस्टेट सम्बन्धी निवेश अच्छा मुनाफा देंगे। किसी रिश्तेदार से मिला उपहार खुशी लेकर आएगा। अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने का कोशिश संतोषजनक साबित होगी। सेहत के लिहाज से दौड़ लगाना व योग आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वे, वो)

बेहतर जिंन्दगी के लिए सेहत और व्यक्तित्व में सुधार लाने कि कोशिश करें। मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा उत्पन्न होगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ सुकून भरे और शांत दिन का लुत्‍फ लें। अगर लोग परेशानियों के साथ आपके पास आएं तो उसे नजरअंदाज करें। बहुत सोच विचार करके बोलने की जरूरत है।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

रोजाना की अपेक्षा कम ऊर्जावान महसूस करेंगे। स्वयं को जरूरत से अधिक काम के नीचे नहीं दबाएं। थोड़ा आराम करें। आज के कामों को कल तक के लिए टाल दें। बिना किसी की मदद के ही धन कमा पाने में सक्षम होंगे। विवादित मुद्दों को उठाने से बचें। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग मिलेगा।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

दिन मिलाजुला रहेगा। सामाजिक मेलजोल का सहारा लें। माता पक्ष से मामा या नाना से भी धन लाभ होने की पूरी संभावना है। जिन लोगों के साथ रहते हैं, वे आपसे बहुत खुश नहीं होंगे। अपने भाई-बहनों के साथ घर पर कोई मूवी या मैच देख सकते हैं। बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

दिन तालमेल वाला होगा। अच्छा पैसा कमाएंगे, लेकिन खर्च में इजाफा कम होगा। बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान लगाने और भविष्य के लिए योजना बनाने की जरूरत है। कोई मूड खराब कर सकता है, लेकिन समझदारी से सब सही हो जाएगा। व्यर्थ की चिंता और परेशानियों से बचें। त्वचा से जु‌ड़ी समस्यायों पर ध्यान दें।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

भागदौड़ भरे दिन के बावजूद सेहत पूरी तरह दुरुस्त रहेगी। धन मुट्ठियों से आसानी से सरक जाएगा, लेकिन अच्छे सितारे तंगी नहीं आने देंगे। हर कोई आपसे दोस्ती करना चाहता है। उनकी ये इच्छा पूरी करने में खुशी महसूस करेंगे। समय की महत्ता को समझे। समय बर्बाद नहीं करें।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

धार्मिक और आध्यात्मिक विचार प्रबल रहेंगे। किसी अज्ञात स्रोत से पैसा प्राप्त हो सकता है, जिससे कई आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी। कार्यक्षेत्र में एकाग्रता को भंग नहीं होने दें। खुद को रोजाना की अपेक्षा कम ऊर्जावान महसूस करेंगे। स्वयं को जरूरत से अधिक काम के नीचे नहीं दबाएं। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

दिन मनोनुकूल होगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। बड़ों का आशीर्वाद फलित होगा। गर्भवती महिलाओं के लिए अतिरिक्त सावधान रहने का दिन है। धन लाभ होने की संभावना बन रही है। अपने परिवार की भलाई के लिए मेहनत करें। कामों के पीछे प्यार और दूरदृष्टि की भावना फलित होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

दिन बेहतर रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। अपने पैसे को संचय करने के लिए घर के लोगों से सलाह ले सकते है। उनकी सलाह आर्थिक स्थिति को सुधारने में मददगार होगी। आपको उदार और स्नेह से भरे प्यार का तोहफा मिल सकता है। मनोरंजन के लिए समय मिलेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

कठिन मेहनत और परिवार का सहयोग मन के अनुकूलता परिणाम देने में सफल रहेंगे। आर्थिक परेशानियों से बचने के लिए सावधान रहें। सामाजिक दायरा बढ़ने से मन प्रसन्न होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। मनोनुकूल वातावरण बनेगा। स्वास्थ्य सुधार होगा। नशे से दूर रहें।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

दिन मंगलमय रहेगा। धन लाभ होने की संभावना बन रही है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में और अधिक रूचि बढे़गी। जीवनसाथी से की गई सलाह फलित होगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। मनोरंजन के लिए समय मिलेगा। मानसिक तनाव कम हो जाएगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

दिन सहयोगात्मक रहेगा। परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियां सभी को खुश रखेंगी। भाई बहनों की मदद से आर्थिक लाभ होगा। भाई बहनों की सलाह लें। चिंतन से राहत मिलेगी। जीवनसाथी की सकारात्मक मानसिकता को समझे और सम्मान दें। आराम के लिए समय निकाले। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)