27 मई, 2022
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
अच्छी सेहत के लिए पैदल सैर, योगा, प्राणायाम अवश्य करें। आर्थिक तौर पर सुधार के चलते आसानी से काफी वक्त से लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे। काम का दबाव कम रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने का मजा ले पाएंगे। वरिष्ठ से पदोन्नति या लम्बे वक्त से लटके किसी काम के पूरे होने का तोहफा मिल सकता है। जीवनसाथी की सलाह आवश्यक व लाभकारी रहेगी। उन लोगों से मेलजोल बढ़ाने से बचें, जिनके साथ वक्त खराब होता है।
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वे, वो)
स्वयं को जरूरत से ज़्यादा काम के नीचे नहीं दबाएं। थोड़ा आराम करें। अगर लम्बे वक़्त के लिए निवेश करें, तो अच्छा-ख़ासा फ़ायदा हासिल कर सकते हैं। अपने दोस्तों को अपने उदार स्वभाव का गलत फायदा नहीं उठाने दें। घर का माहौल बढ़िया बना रहेगा। शहर से बाहर यात्रा ज़्यादा आरामदेह नहीं रहेगी, लेकिन आवश्यक जान-पहचान बनाने के लिहाज से फायदेमंद साबित होगी।
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आप भावनात्मक तौर पर बहुत संवेदनशील हैं, इसलिए ऐसे हालात से बचें जो आपको चोट पहुंचा सकते हों। धन बचाने के प्रयास असफल हो सकते हैं। हालांकि इससे घबराने की जरूरत नहीं है। स्थिति जल्द ही सुधरेगी। अपने परिचितों पर अपने फैसले थोपने की कोशिश करेंगे, तो अपने हितों को ही नुकसान पहुंचाएंगे। हालात का सामना धैर्य से करना ही अच्छे परिणाम दे सकता है। स्वास्थ्य सही रहेगा।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
घर की जरूरतों को देखते हुए जीवनसाथी के साथ कोई कीमती सामान खरीद सकते हैं, जिससे आर्थिक हालात थोड़े तंग हो सकते हैं। परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता काफी मानसिक दबाव पैदा कर सकती है। आपमें बहुत-कुछ हासिल करने की क्षमता है- इसलिए अपने रास्ते में आने वाले सभी मौकों को झट-से दबोच लें। कीमती समय का सही इस्तेमाल करना सीख लें। स्वास्थ्य को लेकर ज़्यादा चिंता नहीं करें।
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
अपने शरीर की थकान मिटाने और ऊर्जा-स्तर को बढ़ाने के लिए पूरे दिन आराम की जरूरत है, नहीं तो शरीर की थकावट मन में निराशावादिता को जन्म दे सकती है। जरूरत से ज़्यादा खर्च करने और चालाकी-भरी आर्थिक योजनाओं से बचें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताने का समय है। इस राशि के लोगों को अपने आप को समझने की जरूरत है। स्वास्थ्य सही रहेगा।
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
दिन मनोनुकूल रहेगा। शारीरक लाभ मिलेगा। अनुभवी लोगों से जुड़कर जानने की कोशिश करें कि उनका क्या कहना है। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आखिरी वक्त पर टल सकती है। दोस्त या सहकर्मी का स्वार्थी बर्ताव कुछ नहीं बिगाड़ सकेगा। आकस्मिक मुनाफे या सट्टेबाजी के जरिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। दोस्त और रिश्तेदारों के साथ मौज-मस्ती करें। स्वास्थ्य लाभ होगा।
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
दिन फायदेमंद साबित होगा, क्योंकि ऐसा लगता है कि चीजें पक्ष में जाएंगी। हर काम में अव्वल रहेंगे। धार्मिक रूचि बढे़गी। जीवनसाथी के साथ मधुर सम्बंध बनाए रखें। लक्ष्मी वास होगा। आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते जरूरी चीजें खरीदना आसान होगा। दिन को खास बनाने के लिए शाम को परिवार के साथ समय बिताएं। घर का खाना ही खाएं। काम और प्राथमिकताओं पर ध्यान एकाग्र करें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
ऊर्जा से भरपूर, जिंदादिल और गर्मजोशी से भरा व्यवहार आसपास के लोगों को खुश कर देगा। दूसरे दिनों की तुलना में अपने लक्ष्यों को कुछ अधिक ही ऊंचा तय कर सकते हैं। अगर परिणाम उम्मीद के मुताबिक नहीं आए, तो निराश ना हों। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी अपने लिए समय निकालपाने में सक्षम होंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा। योग प्राणायाम के लिए अवश्य समय निकालें।
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
मौज-मस्ती और मनपसंद काम करने का दिन है। शादीशुदा को अपने बच्चों की पढ़ाई पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। मित्र मंडली का सकारात्मक सहयोग रहेगा। ऐसे कई लोग होंगे, जो आपका उत्साह बढ़ाएंगे। प्यार की मनोदशा में होंगे। काफ़ी मौके भी होंगे। सहकर्मियों के सहयोग से मुश्किल दौर से जल्द ही निकल जाएंगे। यह कार्यक्षेत्र में बढ़त बनाने में मददगार साबित होगा।
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
दिन मिला जुला रहेगा। अगर यात्रा पर जाने वाले हैं तो कीमती सामान का ध्यान रखें। खुद के लिए समय निकालें। बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान लगाने और भविष्य के लिए योजना बनाने की जरूरत है। लंबित व्यावसायिक योजनाएं शुरू होंगी। घर के छोटे सदस्यों को साथ लेकर किसी पार्क या शॉपिंग मॉल में जा सकते हैं। स्वास्थ्य सही रहेगा। कहीं निवेश करने से पहले जानकारों की राय लें।
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
लाभ मिलेगा, क्योंकि परिवार के सदस्य आपके सकारात्मक रुख से प्रभावित होंगे। उसे सराहेंगे। नई चीजों को सीखने की ललक काबिल-ए-तारीफ है। समय की नजाकत को देखते हुए अपने लिए समय निकाल सकते हैं। ऑफिस के किसी काम के अचानक आ जाने के कारण ऐसा करने में समय कम दे पाएंगे। परिवार को समय दें तो मधुर संबंध स्थापित होंगे। स्वास्थ्य लाभ के लिए बाहर के खाने से बचें।
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
शारीरिक चुस्ती-फुर्ती को बनाए रखने के लिए दिन खेलने में व्यतीत कर सकते हैं। बड़े कारोबारियों को बहुत सोच समझकर पैसा निवेश करने की जरूरत है। ऐसे कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हों। अपनी कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए नयी तकनीकों का सहारा लें। आपकी शैली और काम करने का नया अन्दाज उन लोगों में दिलचस्पी पैदा करेगा।
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)