Horoscope

आज का राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

राशिफल
Spread the love

15 मई, 2022

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

मन खुशमिजाज रहेगा। सभी कार्यों को बेहतरीन तरीके से पूरा करने में सक्षम रहेंगे। दबी हुई कोई प्रतिभा लोगों के समक्ष उजागर होगी। इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। घर की सुख-सुविधा संबंधी वस्तुओं की खरीदारी में भी परिवार के साथ समय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वे, वो)

आज दिनचर्या की गतिविधियों से हटकर किसी विशेष बात को गहराई से जानने के लिए समय व्यतीत करेंगे। अध्यात्म से जुड़े विषयों में विशेष रूचि रहेगी। अगर पैतृक संबंधी कोई मामला रुका हुआ है तो आज किसी की मध्यस्थता से हल हो सकता है। मनोरंजन और मौज मस्ती के लिए समय निकाल पाएंगे। बाहर खाना खाने से बचें।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

समय साथ है। किसी को उधार दिया हुआ या रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। उसे वसूल करने में विशेष ध्यान केंद्रित रखें। रिश्तेदार अथवा पड़ोसियों के साथ किसी गंभीर विषय पर चर्चा हो सकती हैं। इस चर्चा में आपके द्वारा रखा गया मजबूत पक्ष आपके मान-सम्मान में वृद्धि करेगा। प्रतिभा को सम्मान मिलेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

समय मिलाजुला रहेगा। व्यस्तता और थकान हो सकती है। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी। जल्दबाजी की बजाय गंभीरता व सावधानी पूर्वक कार्य करने की जरूरतम है। कर्मचारियों के साथ संबंध खराब नहीं होने दें अन्यथा काम की गति धीमी हो सकती हैं। नौकरी पेशा को भी अपने काम को पूरी लगन से करने की जरूरत है।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आपकी ऊर्जा आपको औरों से बेहतर बनने में पूर्ण मदद करेगी। पारिवारिक लोगों की जरूरतों को पूरा करने और शॉपिंग वगैराह करने में समय व्यतीत होगा। रोजमर्रा की व्यस्ततम दिनचर्या में से कुछ समय सुकून और मौज मस्ती के लिए भी निकालेंगे। घर में रिश्तेदारों का भी आगमन होगा। मन शान्त रखने की कोशिश करना आसान होगा।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

मेहनत का पूरा लाभ भी मिलेगा। दोपहर बाद लाभदायक स्थितियां बन रही है, इसलिए दिन की शुरुआत में ही अपने महत्वपूर्ण काम पूरे करने संबंधी रूपरेखा बना लें। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों की फायदेमंद डील हो सकती हैं। ऑफिस में सहयोगियों के साथ किसी विशेष कार्य को लेकर विचार-विमर्श होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

दिन राहतभरा होगा। मानसिक शांति रहेगी। कहीं से मन मुताबिक पेमेंट आ जाने से राहत मिलेगी। आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। धार्मिक संस्थाओं के सेवा संबंधी कार्यों में विशेष योगदान रहेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। कई प्रकार की गतिविधियों में भी व्यस्तता बनी रहेगी। बेहतरीन स्वास्थ्य के लिए बाहर व धूप में घूमने से परहेज करें।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

व्यापार फलदायक होगा। व्यस्त रहने से समय का सदुपयोग होगा। आयात निर्यात संबंधी व्यवसाय में विशेष अनुबंध प्राप्त होंगे। किसी भी प्रकार का व्यवसायिक कर्जा नहीं लें, वर्ना किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। सरकारी नौकरी में अधिक कार्यभार रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान अवश्य रखना है।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

मानसिक दृष्टि से विशेष राहत महसूस करेंगे। पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का निवारण होने से स्वयं को तनाव मुक्त महसूस करेंगे। नजदीकी रिश्तेदार और मित्रों के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। उनके साथ किसी विशेष मुद्दे पर विचार विमर्श भी होगा। तबीयत ठीक रहेगी।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आराम की तलाश कर सकते हैं। व्यापार में भी कार्यभार की बहुत अधिकता रहेगी। अधिक मेहनत और परिणाम सामान्य ही हासिल होंगे। ज्यादा मुनाफे की उम्मीद नहीं रखें। नौकरीपेशा को काम समय पर पूरा नहीं पर उच्च अधिकारियों की नाराजगी सहनी पड़ सकती हैं। इसलिए अधूरे कार्य अवश्य पूर्ण कर लें।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आपके सकारात्मक और सहयोगात्मक व्यवहार की वजह से परिवार एवं समाज में विशेष मान-सम्मान प्राप्त होगा। कोई विवादित भूमि संबंधी परेशानी चल रही है, तो उसे किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से हल करने की कोशिश करें। तबीयत को नजरअंदाज नहीं करें।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

भाग्य साथ है। इसलिए नए व्यवसायिक अनुबंध मिलने की पूरी संभावना है। अधिक समय मार्केटिंग तथा प्रोडक्ट की क्वालिटी को बढ़ाने में लगाएं। नौकरी पेशा व्यक्तियों के अपने बॉस और उच्चाधिकारियों के साथ संबंध मजबूत बनेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य सम्बन्धी लाभ होगा।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)