पिता ने बेटी के अपहरण की दर्ज करायी प्राथमिकी, सच्चाई सामने आयी, तो पैरों तले खिसक गयी जमीन

देश बिहार
Spread the love

मुजफ्फरपुर। चौंकाने वाली खबर बिहार के मुजफ्फरपुर से है, जहां भतीजे का फुआ के लिए ऐसा दिल धड़का कि सात जन्मों के बंधन में दोनों बंध गये। औराई थाना क्षेत्र के जोंकी गांव की घटना है, जहां फुआ भतीजा में गहरा प्यार हो गया और उसके बाद प्रेमी जोड़े ने घर से भागकर कोर्ट मैरिज कर लिया। इससे नाराज लड़की के पिता ने औराई थाने में आवेदन देकर लड़की के अपहरण का मामला दर्ज करवा दिया।

पुलिस खोजबीन कर लड़की को थाने ले आई। जानकारी के अनुसार प्रेमी जोड़े को औराई थाने पर लाया गया। दोनों प्रेमी जोड़े कोर्ट मैरिज कर चुके थे। लड़की के पिता को जानकारी देकर औराई थाने पर पुलिस ने बुलाया, जिसके बाद लड़की के पिता ने अपना आवेदन वापस ले लिया।

बोला कि लड़की को जहां जाना है जाए, गांव में नहीं रहेगी, गांव से बाहर जाकर रहे। यहां बता दें कि लड़की के पिता ने लड़की के लापता होने पर थाने में अपहरण का मामला दर्ज करवाया था। आवेदन वापस लेते हुए लड़की के साथ उन्होंने अपना सारा रिश्ता नाता-तोड़ दिया।