देशभर में आज मनाई जा रही ईद, PM मोदी ने इस तरह दी बधाई

देश
Spread the love

नई दिल्ली। आज देशभर में ईद-उल-फित्र यानी ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। लोग सुबह से ही मस्जिदों में जाकर नमाज पढ़ कर रहे हैं। दिल्ली की जामा मस्जिद में बड़ी संख्या में लोग उमड़े हुए हैं। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी दीपेंद्र पाठक ने बताया कि जामा मस्जिद और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को ईद-उल-फितर की बधाई दी और सभी के उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की। उन्होंने ट्वीट में किया, ‘ईद-उल-फितर की ढेर सारी शुभकामनाएं। यह शुभ अवसर हमारे समाज में एकजुटता और भाईचारे की भावना को बढ़ाए। सभी के उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करता हूं।’