नई दिल्ली। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर भले कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके, लेकिन उनके पूर्व सहयोगी सुनील कनुगोलू को पार्टी के चुनाव प्रबंधन के लिए चुन लिया है।
चुनावों में लगातार मिल रही हार को देखते हुए कांग्रेस ने राजस्थान के उदयपुर में चिंतन शिविर लगाया था। अब पार्टी ने दो पैनल बनाने का फैसला किया है। इसमें दो असंतुष्ट गुलाम नबी आजाद और आनंद शर्मा को भी जगह दी गई है। टास्क फोर्स-2024 अगले चुनावी अभियान के लिए पार्टी की रणनीति को संभालेगा।
राजनीतिक मामलों के समूह की अध्यक्षता कांग्रेस अधय्क्ष सोनिया गांधी करेंगी। समूह में उनके अलावा मल्लिकार्जुन खड़गे, अम्बिका सोनी, दिग्विजय सिंह, केसी वेणुगोपाल और जितेंद्र सिंह शामिल हैं।