चाईबासाः बड़ा झींकपानी में पुराने घर की दीवार गिरने से दो बच्चों की दबकर मौत

झारखंड
Spread the love

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के टोंटो थाना के बड़ा झींकपानी में एक पुराने घर की दीवार गिर गई। इस दीवार के मलबे में दबकर दो बच्चों की मौत हो गयी, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना शुक्रवार की सुबह लगभग 11 बजे की है। दोनों मृतक बच्चों की पहचान टोंटो के बड़ा झींकपानी गांव निवासी बुधन सिंह हांसदा के 4 वर्षीय बेटा सचिन हांसदा और दुर्गा हांसदा के 4 वर्षीय बेटे मंगल सिंह हांसदा के रूप में हुई है। मोरन सिंह हांसदा के जख्मी 5 वर्षीय बेटा राजन हांसदा भी उसी गांव का रहने वाला है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह लगभग 11 बजे तीनों बच्चे एक पुराने मकान के बाहर दीवार किनारे खेल रहे थे। उसी समय अचानक घर की दीवार गिर गई, जिससे दीवार के मलबे में तीनों बच्चे दब गये। जख्मी बच्चे का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है। उधर घटना की सूचना मिलते ही टोंटो थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।