लखनऊ। लखनऊ के अमीनाबाद के हनुमान मंदिर परिसर में बन रहे अवैध काम्प्लेक्स को तोड़ने का काम शुरू हो गया। नगर निगम की टीम सुबह 10 बजे से ही इसे तोड़ने के लिए डट गई। कार्रवाई का लोगों ने विरोध किया। लेकिन पुलिस बल ने लोगों को खदेड़ दिया।
28 अप्रैल को एलडीए ने ध्वस्त करने का आदेश पारित किया था। एलडीए ने निर्माण कराने वालों को खुद तोड़ने के लिए 16 दिन का समय दिया था। उधर नगर निगम ने भी इसे ध्वस्त करने का निर्णय लिया था। उसने भी निर्माण कर्ताओं को खुद तोड़ने की मोहलत दी थी।