रोहतक में हाईवे के करीब दफन मिला 12 दिनों से लापता हरियाणवी गायिका का शव

अन्य राज्य अपराध देश
Spread the love

हरियाणा। पिछले करीब दो सप्‍ताह से लापता दिल्ली की रहने वाली हरियाणवी सिंगर का पता चल गया है। उसका शव सोमवार को हरियाणा के रोहतक जिले में हाईवे के निकट दफन मिला है। दिल्‍ली में रहने वाली इस सिंगर को परिजनों ने आखिरी बार 11 मई को देखा था। इसके तीन दिन बाद उन्‍होंने अपहरण का केस दर्ज कराया।

परिजनों ने सिंगर के साथ काम करने वाले दो युवकों रवि और रोहित को नामजद किया है। गायिका एक म्‍यूजिक वीडियो की शूटिंग के सिलसिले में भिवानी गई थी। परिजनों के मुताबिक, हमने उसका शव देखा तो उसके शरीर पर सिर्फ अंडर गारमेंट्स थे। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।