big news : मोदी सरकार जल्‍द लाएगी जनसंख्‍या नियंत्रण कानून

देश नई दिल्ली मुख्य समाचार
Spread the love

नई दिल्‍ली। मोदी सरकार जल्‍द ही जनसंख्‍या नियंत्रण कानून लाएगी। इसका संकेत छत्तीसगढ़ के रायपुर में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने दिया।

जानकारी हो कि दूसरी बार सत्ता में आने के बाद मोदी सरकार अपने लगातार अपने वायदों को पूरा करने में लगी है। इस क्रम में कश्‍मीर से धारा 370 हटा चुकी है। तीन तलाक कानून बना चुकी है। नागरिकता संशोधन कानून भी ला चुकी है।

लगातार बढ़ती जनसंख्‍या खबरा बनता जा रहा है। इसके कारण कई तरह की समस्‍या भी खड़ी हो जा रही है। जनसंख्‍या नियंत्रण कानून लाने की बात लगातार उठ रही है। इसके मद्देनजर सरकार जनसंख्‍या नियंत्रण कानून लाने पर काम कर रही है।

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने 31 मई को रायपुर में कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून जल्द ही आएगा।