big news : झारखंड विधानसभा और हाई कोर्ट भवन निर्माण में गड़बड़ी की जांच करेगी न्‍यायिक कमीशन

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। झारखंड से बड़ी खबर आ रही है। झारखंड विधानसभा और हाई कोर्ट भवन निर्माण में गड़बड़ी की जांच न्‍यायिक कमीशन करेगी। इसका निर्देश सरकार ने दिया है।

राज्य सरकार ने झारखंड विधानसभा भवन निर्माण और उच्च न्यायालय भवन निर्माण में हुई सभी अनियमितताओं की जांच न्यायिक कमीशन से कराने का आदेश दिया है।

जानकारी हो कि झारखंड विधानसभा निर्माण में करीब 400 करोड़ रुपये से अधिक राशि खर्च की गई है। इसकी फॉल्‍स सिलिंग एक बार गिर गई थी। इसमें आग भी लग गया था।

इसी तरह उच्‍च न्‍यायालय भवन निर्माण में भी अनियमिततता बरते जाने की खबर लगातार आती रही है। इसे लेकर अभियंता तक को निलंबित किया जा चुका है।