स्‍थापना दिवस समारोह पर केन्द्रीय मनश्चिकित्सा संस्थान में कला प्रतियोगिता

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के कांके स्थित केन्द्रीय मनश्चिकित्सा संस्थान के 105वें स्थापना दिवस समारोह के रूप में ‘मानसिक स्वास्थ्य’ विषय पर 12 मई को कला प्रतियोगिता हुई। पुरुष, महिला, बाल और किशोर मनश्चिकित्सा केंद्र के रोगियों के लिए यह प्रतियोगिता आयोजित की गई थी।

संस्थान के छात्र, कर्मचारी और स्टाफ बच्चों के लिए अलग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 100 प्रतिभागियों ने भाग लिया। अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दो पालियो में प्रतियोगिता आयोजित की गई थी।

विजेताओं की घोषणा अगले दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान की जाएगी। आयोजकों के द्वारा विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिया जायेगा। वर्ष 2023 के प्रस्तावित सीआईपी कैलेंडर में उनकी कलाकृति प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा।

प्रतियोगिता का आयोजन सीआईपी के निदेशक डॉ बासुदेब दास के मार्गदर्शन में किया गया। साइकेट्रिक सोशल वर्क विभाग के शिक्षक, छात्रों सहित व्यावसायिक चिकित्सा विभाग के एमडी आलम और कुणाल कुमार ने इसमें सहायता की।