Jharkhand Weather News

अगले कुछ दिनों में झारखंड में मौसम का दिखेगा अद्भुत नजारा

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। झारखंड में मौसम का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। अगले 2 से 3 दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की उम्‍मीद है। अगले कुछ दिनों में राज्‍य के कई जिलों में लू चलेगी। कुछ जिलों में बारिश होगी। कई जिलों में गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 14 मई को दी।

इन जिलों में होगी बारिश

15 से 20 मई तक देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, साहिबगंज, आदि जिलों में कहीं-कहीं हल्‍की बारिश होने की संभावना है।

यहां लू चलने की आशंका

15 मई को पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा में कहीं-कहीं लू चलने की आशंका है।

यहां हो सकता है वज्रपात

17 से 18 मई को देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, साहिबगंज में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है। कुछ जगहों पर तेज सतही हवा चलेगी। इसकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा होने की उम्‍मीद है।