बंगाल समेत इन राज्यों में अलर्ट, चक्रवात असानी को लेकर एडवाइजरी जारी

देश
Spread the love

नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में आया तूफान रविवार को चक्रवात में बदल गया है। चक्रवात ‘असानी’ उत्तर-पश्चिम दिशा में 16 किमी प्रति घंटे की गति से आगे बढ़ रहा है। चक्रवात असानी की आहट के बीच बंगाल, ओड़िशा और आंध्र प्रदेश जैसे राज्य अलर्ट पर हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवात के प्रभाव से उत्तरी आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों पर मंगलवार से तेज हवाएं चलने और बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में मंगलवार को तेज हवाएं और बारिश की संभावना है।

चक्रवात असानी के मद्देनजर, बंगाल के मछुआरों को समुद्र में और बंगाल के तटीय क्षेत्रों में नहीं जाने की सलाह दी गई है। चक्रवात असानी का असर सुंदरबन में भी देखने को मिलेगा। किसी भी आपदा को रोकने के लिए प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। ब्लॉक लेवल पर कंट्रोल रूम्स को खोल दिया गया है।