यूक्रेन की सांसद का आरोप- रूसी सैनिकों ने नाबालिगों के साथ किया रेप

दुनिया
Spread the love

यूक्रेन। रूस और यूक्रेन के बीच शुरू हुए युद्ध को 40 दिन बीत गए हैं, लेकिन अभी हालात गंभीर बने हुए हैं। अधिकांश शहर मबले में तब्दील हो गए हैं। चारों तरफ सिर्फ तबाही ही तबाही नजर आ रही। राजधानी कीव, खारकीव, मारियुपोल, बूचा समेत कई शहरों का आलम ऐसा हो गया है कि मानों यहां कभी मानवजाति रही ही न हो।

इस बीच सोमवार को यूक्रेन की सांसद ने रूस पर आरोप लगाया है कि रूसी सैनिकों ने नाबालिग लड़कियों के साथ रेप किया और महिलाओं के साथ जुल्म ढाया। यूक्रेन की एक सांसद लेसिया वासिलेंक ने दावा किया कि रूसी सैनिक भी नाबालिग लड़कियों और महिलाओं को प्रताड़ित कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि रूसी सैनिकों ने 10 साल की कम उम्र की लड़कियों के साथ बलात्कार किया और महिलाओं को प्रताड़ित किया। सांसद ने यह आरोप ट्वीट करते हुए लगाए।

सांसद वासिलेंक ने कहा कि रूसी सैनिक यूक्रेन में जहां-जहां गए वे सिर्फ गोली बारी ही नहीं कर रहे थे, बल्कि लोगों को लूट रहे थे, नाबालिग लड़कियों के साथ बलात्कार कर रहे थे। इतना ही नहीं रूसी सैनिकों ने महिलाओं का भी उत्पीड़न किया. वासिलेंक ने कहा कि रूस अनैतिक अपराधों का देश है।