रांची में ट्रांसपोर्ट नगर 40 एकड़ बन रहा, विरोध में उतरे संगठन

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड प्रगतिशील मजदूर यूनियन और रांची गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के सदस्यों की बैठक 12 अप्रैल को श्री दिगम्बर जैन भवन में हुई। बैठक में सामूहिक निर्णय लिया गया कि राज्य की राजधानी रांची में प्रस्तावित 40 एकड़ स्थल में ट्रांसपोर्ट नगर का विरोध किया जाएगा। साथ ही, दिन के समय मे 4 घंटे से अधिक समय लघुभार वाहनों के परिचालन में निषेध में छूट दी जाए।

संगठन की मांग है कि कम से कम 200 एकड़ स्थल में ट्रांसपोर्ट नगर की स्थापना की जाये। दोनों संगठन इस विषय पर चरणवद्ध आंदोलन करेंगे, जिसकी रूपरेखा अगले सप्ताह में तय की जायेगी।

बैठक में झारखंड प्रगतिशील मजदूर यूनियन के अध्‍यक्ष आदित्य सिंह, श्रीमती कुमुद झा,  रांची गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्‍यक्ष सुनील सिंह चौहान, पूर्व अध्‍यक्ष महेंद्र प्रसाद सिंह, श्यामबिहारी सिंह, आरजीटीए एवं झारखंड चैंबर के पूर्व अध्य्क्ष पवन शर्मा, उपाध्यक्ष राजकिशोर सिंह, उदित नारायण सिंह, महेंद्र कुशवाहा, दीपक सिंह, रामप्रवेश चौधरी, रिंकू सिंह, साहित्य पवन, बबलू कुमार, पंकज कुमार, अजीत कुमार प्रसाद एवं अनेक सदस्य उपस्थित थे।