टाटा स्टील ने राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया

झारखंड
Spread the love

जमशेदपुर। टाटा स्टील ने आज राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह (14 से 22 अप्रैल) की शुरुआत की। यह दिन उन बहादुर अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि और आभार व्यक्त करने के लिए मनाया जाता है, जिन्होंने दूसरों के जीवन और संपत्ति को बचाते हुए अपना जीवन बलिदान कर दिया।

राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह के उद्घाटन समारोह में चीफ (सिक्योरिटी एंड ब्रांड प्रोटेक्शन) गोपाल प्रसाद चौधरी उपस्थित थे। शेखर किशोर प्रसाद (हेड, सिक्योरिटी वर्क्स), अभय कुमार सिंह (हेड सिक्योरिटी जमशेदपुर), राकेश जोशी (सीनियर मैनेजर फायर ब्रिगेड), अभय रंजन (मैनेजर, फायर ब्रिगेड) और शाहनवाज खान (यूसीएम फायर ब्रिगेड) ने दमकल कर्मियों को श्रद्धांजलि देते हुए समारोह में शिरकत की।

इस मौके पर गोपाल प्रसाद चौधरी ने दमकल रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। अपने संबोधन में उन्होंने राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस के महत्व के बारे में बताया। अग्नि सुरक्षा जागरुकता की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने अग्निशमन कर्मियों का उनके बलिदान और टाटा स्टील और समाज के प्रति उनकी सेवाओं के लिए आभार व्यक्त  किया। उन्होंने अग्निशमन और बचाव कार्यों के दौरान अग्निशमन कर्मियों की सुरक्षा और उपयुक्त व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों के उपयोग को सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने लोगों में जागरूकता बढ़ाने के साथ ही आग की घटनाओं की रोकथाम की आवश्यकता को दोहराया।

शाहनवाज खान, यूसीएम, फायर सर्विसेज ने धन्यवाद ज्ञापन किया। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों, प्रतिभागियों और आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।