आग लगने पर बुझाने का तरीका जाना विद्यार्थियों ने

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची स्थित फिरायालाल पब्लिक स्कूल में अग्नि शमन विभाग ने 18 अप्रैल को अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत मॉक ड्रील का आयोजन किया। अग्निशमन अधिकारी गोपाल यादव के नेतृत्व में विभाग के अधिकारियों ने विद्यालय परिसर में यह किया।

इस दौरान विद्यार्थियों को आग से बचाव के तरीके बताए गए। मॉक ड्रील के साथ साथ बिजली की शार्ट सर्किट, गैस सिलेंडर और अन्य कारणों से लगने वाली आग से बचाव के अलग-अलग तरीकों की जानकारी दी गई। विभिन्न प्रकार के अग्निशमन यंत्रों के उपयोग के बारे में विस्‍तार से बताया गया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने कई सवाल भी पूछे। उसका जवाब अग्निशमन विभाग के अफसरों ने दिया। प्राचार्य नीरज कुमार सिन्हा ने विद्यालय प्रबंधन की ओर से संबंधित अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।