शर्मनाक: लोहरदगा में भाई ने दो सगी बहनों से किया दुष्कर्म, मांं को भी बनना चाहा हवस का शिकार

अपराध झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। रमजान के पाक माह में शर्मनाक खबर झारखंड के लोहरदगा जिले से आयी है, जहां सदर थाना क्षेत्र की न्यू आजाद बस्ती में हुसैन अंसारी ने अपनी दो सगी बहनों के साथ दुष्कर्म करने के बाद सगी मां को भी शिकार बनाने का प्रयास किया।

आरोपी की मां की शिकायत पर महिला थाना की पुलिस ने दुष्कर्मी हुसैन अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले पर महिला थाना कांड संख्या 10/22 में आरोपी के विरुद्ध पोस्को एक्ट व दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार दुष्कर्म का आरोपी हुसैन अंसारी मोटर गैरेज में मैकेनिक का कार्य करता है।

विगत तीन वर्षों के दौरान अपनी 16 वर्षीय नाबालिग बहन और बड़ी बहन के साथ कई बार दुष्कर्म कर चुका है। बताया गया कि मंगलवार की देर शाम आरोपी की 19 वर्षीय बड़ी बहन स्नान कर रसोई घर जा रही थी। घर पर ही दुष्कर्मी ने घात लगाकर उसे अपना शिकार बनाने की कोशिश की। मौके पर पहुंची उसकी 16 वर्षीय नाबालिग बहन ने बीच-बचाव किया और चाकू का भय दिखाकर उसे पीछे हटने पर विवश किया।

आरोपी

मां के हस्तक्षेप करने पर आरोपी हुसैन मां के ही साथ अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध करने पर घर के सभी परिजनों की हत्या करने की भी धमकी दी। दो तीन वर्षों से चले आ रहे सगे भाई द्वारा बहन का यौन शोषण को परिजन अब बर्दाश्त नहीं कर सके।

बुधवार को स्थानीय महिला थाना में आरोपी की मां ने मामला दर्ज कराकर न्याय और सुरक्षा की मांग पुलिस से की। इस बाबत महिला थानेदार जोस्फीना हेम्ब्रम ने बताया कि आरोपी की माता की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।