PM मोदी बोले- रूस-यूक्रेन युद्ध पर दो खेमों में बंटी दुनिया, पर भारत ने लिया अपना स्टैंड

देश नई दिल्ली
Spread the love

नई दिल्ली।  रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत सरकार के रुख की तारीफ की है। PM मोदी ने कहा कि ऐसे समय में जब दुनिया दो खेमों में विभाजित है। भारत मानवता के लिए एक स्वतंत्र रुख अपना सकता है। भारत ने अपने राष्ट्रीय हितों को सबसे आगे रखा है।

प्रधानमंत्री मोदी भाजपा के 42वें स्थापना दिवस पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि इस साल का स्थापना दिवस तीन कारणों से बहुत महत्वपूर्ण हो गया है। बकौल मोदी, पहला हम स्वतंत्रता के 75 वर्ष मना रहे हैं।

यह प्रेरणा का एक प्रमुख अवसर है। दूसरा, तेजी से बदलती वैश्विक स्थिति और तीसरा, भारत के लिए लगातार नए अवसर सामने आ रहे हैं।