पुलिस कैंप पर तीर, बम और गोलियों से नक्सलियों ने किया हमला, निशाने पर थे जवान

झारखंड
Spread the love

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम के टोकलो स्थित भरनिया में निर्माणाधीन पुलिस कैंप ने नक्सलियों ने रात में हमला बोल दिया। लेकिन जवानों की सतर्कता से जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। यह हमला तीर, बम और गोलियों से किया गया ताकि यहां पुलिस कैंप नहीं बने। साथ ही नक्सलियों का उद्देश्य वहां तैनात जवानों की हत्या कर दहशत फैलाना था।

मुठभेड़ में नक्सली अनल, अमित मुंडा, प्रभात मुंडा और गुलशन दस्ता के करीब 30 सदस्य थे। पुलिस कैंप में सीआरपीएफ 157 बटालियन, ई-कंपनी और जिला बल सैट-58 के जवान तैनात थे। मुठभेड़ में नक्सलियों ने 30-40 राउंड गोलियां चलाईं और सुरक्षा बलों को टारगेट कर चार बम फेंके, लेकिन निशाना चूक गया। वहीं सुरक्षा बलों ने 10 राउंड फायरिंग की और एक बम का इस्तेमाल किया।